टोंक, राजस्थान/नगर संवाददाताः टोंक जिले के डिग्गी-सोहेला मार्ग पर लावा के अटल सेवा केन्द्र के पास पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर जाने से बाइक सवार लोकेश मीणा व उसकी मां पार्वती मीणा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सूचित किया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण करने वाली ऐजेंसी की लापरवाही से घटित हादसे में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डिग्गी-सोहेला मार्ग पर कार्यकारी ऐजेंसी के ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण के लिए करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस स्थान पर पर्याप्त संकेतक अथवा अवरोधक नहीं लगाए गए थे। बाइक सवार लोकेश पुत्र नारायण मीणा व उसकी मां पार्वती पत्नी नारायण मीणा निवासी चांदसेन अपने घर लौट रहे थे। अंधेरा होने तथा अनुमान के अभाव में बाइक सवार लोकेश मां पार्वती सहित गहरे गड्ढे में गिर गया जिससे दोनों को गंभीर चोट आ गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















