पटना, बिहार/नगर संवाददाताः जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए हमले में शहीद बिहार के एक जवान को शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. आरा के रहने वाले शहीद जवान राज किशोर सिंह का शव उनके पैतृक गांव बड़हरा प्रखंड के पीपरपाती गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में लोग शहीद राजकिशोर अमर रहे के नारा लगाने लगे. पार्थिव शरीर को आठ साल के बेटे हेमंत ने मुखाग्नि दी. इस अवसर पर बिहार सरकार के दो मंत्री जय कुमार सिंह और विजय कुमार शहीद के गांव पहुंचे. राजकिशोर उरी हमले में घायल होने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया. शनिवार को दोपहर के बाद शहीद राजकिशोर का शव पटना पहुंचा था जहां एयरपोर्ट पर ही जवानों ने शव को सलामी दी. शव को पटना से दानापुर आर्मी कैंट भेजा गया. राजकिशोर बड़हरा के कृष्णगढ़ के पीपरपांती गांव के रहने वाले थे. राजकिशोर जुलाई में ही एक महीने की छुट्टी लेकर आए थे. गौरतलब है कि 18 सितंबर को उड़ी में आतंकवादियों के हमले में 18 जवान शहीद हुए थे इनमें तीन बिहार के थे. राजकिशोर को एक पुत्र हेमंत आठ साल और पुत्री सुहानी बारह वर्ष की है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















