पलवल, हरियाणा/नगर संवाददाताः पलवल जिले के गांव धतीर में एक निर्माणधीन भवन की शटरिंग हटाते समय मकान ढहने से एक महिला सहित तीन मजदूर मलवे में दब गए. मलबे में दबने से महिला सहित दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया. घायल मजदूर को उपचार के लिए और मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालात को देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव धतीर पुलिस चौकी के समीप एक फार्म में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था. निर्माण कार्य के दौरान तीन मजदूर भवन की शटरिंग को हटा रहे थे, तभी मकान गिर पड़ा. मकान के गिरने से आसापस के लोग और बाकी के मजदूरों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेसीबी मशीन की मदद से मलवे को हटाया गया. मलबे में दबने से मध्यप्रदेश के जिला टिकमगढ़ के अंतर्गत गांव बिल्टखिरक निवासी रामकिशोर गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी गोमती और राजस्थान निवास रोहताश की मौत हो गई. भवन निर्माण का ठेका मृतक रोहताश के मामा ने लिया हुआ था. वहीं जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मृतको के परिजन की शिकायत पर मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














