चंदौली, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददताः चंदौली के मुगलसराय स्टेशन पर जीआपी पुलिस ने दो लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई है. पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय की टीम बीती रात मुगलसराय रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति तथा वस्तुओं की जांच कर रही थी. इस दौरान जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 5 से दो युवकों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 22 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है.आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ये सारी अफीम बांग्लादेश से लाई गयी है. अभियुक्तों के अनुसार वो अफीम लेकर जोधपुर और अजमेर जाने की तैयारी में थे. पुलिस टीम दोनो तस्करों से पूछताछ में जुटी है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















