नई दिल्ली/नगर संवाददाताः बेंगलुरु में एक प्रोफेसर की इसलिए पिटाई कर दी गयी क्योंकि उसने शादी की. दरअसल लड़की के मां-बाप इस शादी के खिलाफ थे. क्योंकि 27 साल की उनकी बेटी ने अपने से दोगुनी से भी ज्यादा उम्र वाले प्रोफेसर से शादी कर ली. बेंगलुरु की सड़कों पर पिटाई खा रहा ये शख्स प्रोफेसर है और इसकी पिटाई इसलिए हो रही है क्योंकि 64 साल के प्रोफेसर साहब ने अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली 27 साल की छात्रा से शादी कर ली. लड़की के घरवालों का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने प्रोफेसर की पिटाई कर दी. दरअसल तीन साल पहले प्रोफेसर और उन्हीं के इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली छात्रा के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं. लड़की पढ़ाई में व्यस्त होने का बहाना बनाकर कई दिनों तक घर नहीं आती थी. लेकिन जब घर में उसकी शादी की बात चलने लगी तो एक दिन उसने घरवालों को बताया कि वो 64 साल के प्रोफेसर से शादी कर चुकी है. दोनों जब मैरेज रजिस्ट्रार के यहां अपनी शादी का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो सड़क पर ड्रामा शुरु हो गया. लड़की के घरवालों ने प्रोफेसर की सड़क पर ही पिटाई शुरु कर दी. लड़की ने अपने घरवालों को समझाने की कोशिश की. लेकिन नाराज़ घरवालों ने उसकी एक ना सुनी और प्रोफेसर की पिटाई करते रहे.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















