सिरसा, हरियाणा/नगर संवाददाताः सिरसा में गुरुवार देर रात एक हवलदार ने अपने ही घर में खूनी खेल खेला। जहां उसने अपनी पत्नी और बच्चों को तेजधार हथियार से मौत का घाट उतारने की कोशिश की और फिर उन्हें तड़पता हुआ छोड़कर वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे हिसार रेफर किया गया। पुलिस ने घायल पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ओढ़ा थाने में मुंशी है। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह के चलते हवलदार ने ऐसा किया होगा। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हवलदार की इस हरकत से पूरे इलाके में भय का माहौल है। वहीं कल रात को इस वारदात को अंजाम देने वाला हवलदार अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस कब तक इस बेरहम हवलदार को गिरफ्तार कर इस गुत्थी को सुलझाती है और आऱोपी को सजा दिलाती है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














