चुरू, राजस्थान/पंकज कुमार यतिः बीदासर पुलिस थाना के गांव गनोडा की रोही बाड़ा की गोचर भूमि में बने खण्डाप जोहड़े में सोमवार की रात्रि को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस सूत्रो के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव चरला के सरपंच शेराराम मेघवाल ने पुलिस को सुचना दी की जोहड़े में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सरपंच की सुचना पर सुजानगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार, थाना के सीआई प्रहलाद सिंह पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर आस पास के लोगो से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अज्ञात मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए बीदासर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी रूम में रखवाया हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टतया मामला हत्या कर शव जोहड़े में डाला गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक की लंबाई 5 फुट 9 इंच है। तथा कत्थई कलर की टीशर्ट व काले रंग की चोकड़ी दार पेंट पहन रखी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















