अहमदाबाद, गुजरात/नगर संवाददाताः गुजरात सरकार ने आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला किया है और ऐसे समय पर किया है जब राज्य में पटेल समाज को आरक्षण देने की मांग हो रही है. राज्य सरकार ने सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर10 फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है. सामान्य वर्ग जिसमें पाटीदार समाज भी आएगा उसे भी इस आरक्षण का लाभ मिलेगा. ये आरक्षण उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में मिलेगा. आर्थिक आधार पर आरक्षण का फायदा उन परिवार के बच्चे-बच्चियों को मिलेगा, जिनकी की सालाना आमदी 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होगी. गुजरात में फिलहाल शेड्यूल कास्ट (SC), शेड्यूल ट्राइब(ST) और पिछड़े वर्गों (OBC)के लिए 49 फीसदी आरक्षण हैं और ये आरक्षण उससे अलग होगा. आपको बता दें कि बीते 9 महीने से गुजरात में पाटीदार समाज खुद के लिए ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग कर रहा है. सरकार के इस एलान के बाद अब इस आरक्षण का फायदा पाटीदार समाज के सहित ब्राह्मण, क्षत्रिए, लोहाना और दूसरे सवर्ण जातियों के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को मिलेगा. सरकार इसे लेकर एक मई को नोटिफिकेशन जारी करने वाली है. एक मई राज्य का स्थापना दिवस है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















