मुंबई, महाराष्ट्र/नगर संवाददाताः बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी को गिराने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने यह आदेश आदर्श हाउसिंग सोसायटी की उस याचिका पर सुनवाई करते वक्त दिया जिसमें पर्यावरण मंत्रालय के आदेश को चुनौती दी गई थी। यह याचिका साल 2011 में दाखिल की गई थी। रक्षा मंत्रालय ने भी एत याचिका दायर की थी जिसमें पर्यावरण मंत्रालय के आदेश में सुधार की मांग की गई थी। बता दें कि नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई आदर्श सोसायटी में बिना अनुमति के ही 31 मंजिलों का निर्माण करा दिया गया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में शामिल रहे राजनेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को इस अपील के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 12 हफ्ते का वक्त दिया है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















