किशोर कुमार, शिमोगा/कर्नाटकाः जिले की महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में गुरूवार दोपहर हुए बम विस्फोट में स्क्रेप चुनने वाले तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार फिल्ड फायरिंग रैंज में पिछले दिनों हुए भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास के बाद अब स्क्रेप इक्कठा करने का काम चल रहा है। बताया जाता है कि दोपहर को स्क्रेप इक्कठा करने के बाद जब तुलाई का काम चल रहा था तभी स्क्रेप के ढेर में पड़े किसी जिंदा बम में हुए विस्फोट की चपेट में आने से दुलमेरा निवासी मजूदर कानाराम बावरी,जगदीश बावरी और बिरमासर निवासी महेन्द्र बुरी तरह जख्मी हो गये। तीनों घायल मजूदरों को गंभीर हालत में एक निजी वाहन में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में लाया गया। बताया जाता है कि विस्फोट इतना कदर भीषण था कि धमाके से समूचा इलाका थर्रा गया। इसकी सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस के अलावा सेना के अधिकारी भी घटना की जांच पड़ताल के लिये फिल्ड फायरिंग रैंज पहुंच गये और एतिहात के तौर पर स्क्रेप इक्कठा करने का काम एकबारगी रूकवा दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...















