मुजफ्फरपुर, बिहार/विशेष कुमारः मुजफ्फरपुर बिहार का एक समाज सेवा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। इन्होंने अपनी काबिलियत और बुलंद हौसले से यह कर दिखाया है जिसे हम सिर्फ कल्पना कर सकते है वास्तविक में नहीं। काजमी जी अपने क्षेत्र में लालू भाई के नाम से प्रसिद्ध है ये हर उस गरीब के मसीहा है जिनके पास न खाने को रोटी है और न ही तन ढकने के लिए कपड़ा। लालू भाई के बारे में यह भी नहीं कह सकते है कि ये एक संपन्न (आर्थिक) परिवार से है। इनका कोई भी अपना व्यवसाय नहीं है। वे एक बीमा कंपनी के साधारण एजेंट है। लेकिन फिर भी गरीब दबे कुचले की मदद करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते है। इनकी एक अपनी स्वयं सेवी संस्था है जिसका नाम ”अल मोमनीन वेलफेयर फाउंडेशन“ है जिसने कई अनगिनत समाज सेवी कार्य किए है, जिसका कहीं कोई उल्लेख नही है। इन्होंने अपने संस्था के माध्यम से कंबल वितरण, अनाज इत्यादि निशुल्क दान दिए है। आज से छह साल पहले इन्होंने यह कार्य शुरू किया था। उस वक्त इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिर भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी कमाई का आध से अधिक हिस्सा खर्च कर दिया। कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर से सटे एक क्षेत्र में दो सकुदाय के बीच मतभेद हो गया था जिससे कफर््यू की स्थिति बन गई थी। वहां लोगों के बीच जाकर उनमें आपसी सुलह करवाई जिससे उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशंसा से किसी गरीब के चेहरे पर खुशी मिलती है तो ये मेरे लिए करोड़ो रूपये के बराबर है। हमारे समाज को ऐसे ही सेवक की जरूरत है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















