सिरसा, हरियाणा/श्री कृष्णा मुरारीः गोल बाजार के गांधी चौक स्थित यूनियन बैंक की एटीएम मशीन को मंगलवार रात अज्ञात युवक एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते एटीएम मशीन की वायर काटने पर सायरन बजने लगा जिससे अज्ञात युवक घबराकर मौके से फरार हो गए वहीं सायरन की आवाज सुनकर गोल चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच एटीएम मशीन को संभाला ओर बैंक मैनेजर को सुचित कर सायरन बंद कराया। बैंक मैनेजर राजकिशोर ने बताया कि एटीएम मशीन की रखवाली के लिए तैनात कर्मचारी शाम 7 से रात 10 बजे तक रखवाली करता है। इसके बाद एटीएम मशीन रूम को ताले लगा दिए जाते है। जिसके चलते मंगलवार रात 3 बजकर 46 मिनट पर नाकाबपोश व्यक्ति सफेद कार में एटीएम मशीन के पास पहुंचे। जिसके बाद तीन युवक जिन्होंने हाथों पर पिंक रंग के दस्ताने व मूंह पर मंकी टोपी पहनकर मूंह को ढापा हुआ था। इसके बाद उक्त युवकों ने कटर से ताले काटकर एटीएम मशीन रूम में प्रवेश किया जिसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ एटीएम मशीन के कैमरे पर बलैक कलर की स्प्रे कर दी ताकि युवकों की पहचान न हो सके। उसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन को उखाड़ने के लिए मशीन की वायर काटी तो सेफटी सायरन बजने लगा जिसके चलते अज्ञात युवक तुरंत गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। जिस दौरान आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए वहीं सायरन की आवाज सुनकर गोल चौकी प्रभारी देसराज मौके पर पहुंच बैंक को संभाला इस दौरान उन्होंने बैंक मैनेजर को सुचित किया जिसके बाद सायरन को बंद किया गया। वहीं मौके पर डीएसपी सत्यपाल ने पहुंचकर सीसीटीवी फोटेज को चैक किया ताकि अज्ञात युवकों की पहचान को सके।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














