सिरसा, हरियाणा/श्री कृष्णा मुरारीः वार्ड नंबर 11 में लवकुश पार्क के पास पिछले सप्ताहभर से लावारिस खड़ी कार की सुचना मिलने पर शहर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की तालाशी ली ताकि कार मालिक का पता चल सके परंतु कार मालिक का किसी प्रकार का पता न चलने पर उसे पुलिसकर्मियों ने कब्जे में लेकर शहर थाना पहुंचाया। पूर्व नगर पार्षद काली मिढा, नरेश कुमार, काका मिढा, गिरीश वधवा व अन्य ने बताया कि लवकुश पार्क के पास पिछले सप्ताहभर से गाड़ी नंबर डीएल 2 सी आर 3136 जैन गाड़ी लावारिस अवस्था में खड़ी है। जिसके बारे में उन्होंने गलिवासियों से भी पूछा की किसी ने अपनी गाड़ी को पार्क के पास खड़ा किया हो। परंतु कुछ पता नहीं चला। जिसके चलते गुरूवार को सुचना मिलने पर शहर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच गाड़ी की तलाशी ली गई परंतु कोई सुराग नहीं मिला। जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने आसपास से पूछताछ करके लावारिस कार को अपने कब्जे में कर उसे शहर थाना पहुंचाया। इस दौरान एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त कार को अपने साथ थाना शहर ले गए। जिसकी गाड़ी नंबर के आधार पर कार मालिक की तालाश की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














