नगर पंचायत तलाई पर किया भाजपा ने कब्जा

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश/नगर संवाददाताः नगर पंचायत तलाई पर भाजपा का कब्जा हो गया है। पार्टी के पार्षद बलदेव स्याल को अध्यक्ष और बृज लाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। कांग्रेस ने चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा। कुल सात पार्षदों में से पांच पर विजयी भाजपा के पार्षदों के प्रस्ताव पर बलदेव स्याल अध्यक्ष तथा बृजलाल उपाध्यक्ष सर्व सहमति से चुन लिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here