बिजय कनोई, नगांव/असामः फैंसी बाजार के न्यू मार्केट में दीपावली की रात लगी आग पर काबू पाने मे ंप्रशासन पुरी तरह विफल रहा। 40 हजार वर्ग फीट की आग बुझाने में प्रशासन को 40 घंटे से अधिक का वक्त लगा। जाहिर है कि आज भी मलबों से निकलती आग इस विफलता का सबूत बन सुलग रहा है। विभाग की इस नाकामी पर पीडि़त ही नहीं हर नागरिक श्रुब्ध है। विभागीय नाकामी का आलस यह है कि शिव मार्केट के दूसरे तले पर स्थित राजेश टेक्सटाईल की आग बुझाने में दमकल कर्मियों ने आज का पूरा दिन लगा दिया। बताया जा रहा है कि राजेश टेक्सटाइल में सर्दी को लेकर 3 करोड़ के सिर्फ कंबल जमा थे। इन कंबलो में सुलगती आग व धुएं देखकर दिरभर दमकल कर्मी पानी की बौछारे करते रहे। इस बीच आग बुझाने में हुई देर के लिए अन्य करणों में भीड़ का जमावड़ा भी अधिक रहा। कुछ लोगों को लगता है कि इस आग के पीछे कोई सुनियोजित षडयंत्र है। इनका तर्क है कि असाम टाइप वाले बने घरों की जगह जब अट्टालिकाएं बनेगी तो निश्चय ही इसमें ज्यादा मुनाफा आएगा। उल्लेखनीय है कि फैली बाजार के इन दुकानदारों का किराया काफी कम था। अलबत्ता सबकी निगाहें प्रदीप कुमार चैधरी की जांच टीम पर टिकी हुई है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...












