तहसील-बिजावर, छतरपुर (मध्यप्रदेश), राजकुमार शुक्ला : लोकतंत्र एवं जनता के तहत तहसील बिजावर में राजस्व निराकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्व संबंधित प्रकरण ग्राम में ही निराकृत हो सकेंगे। एसडीएम बिजावर श्री राहुल सिलाड़िया द्वारा तहसील बिजावर के राजस्व मंडल देवरा के ग्राम पलकौहा, ढोढन, खरियानी, मैनारी में पूर्व सूचना पर क्रमशः ग्राम पलकौन्हा, मैनारी में जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन-बेतवा लिंक परियोजना से संबंधित ग्रामवासियों की समस्त समस्याओं को सुना गया एवं तदानुसार समस्याओं का निवारण लगातार शिविरों के आयोजन के माध्यम से किया जाएगा। ग्रामवासियों के शेष बचे फौती नामान्तरण, बटवारे, रिकॉर्ड सुधार का कार्य सतत आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। यह आयोजन लोकतंत्र एवं जनता की तर्ज पर होगा। जिसमें बिना तहसील कार्यालय जाए ग्रामवासियों के राजस्व संबधी प्रकरण ग्राम में ही निराकृत होंगे। ग्राम वासियों के आधार कार्ड , बैंक खाता, खसरा में उल्लेखित नामों में एकरूपता लाने हेतु आधार कार्ड सुधार, समग्र आईडी एवं मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित कार्य के लिए भी उन्हें ग्राम में सुविधा प्रदान करने की दिशा में कार्य किए जाने हेतु अधीनस्थ अमले को निर्देशित किया गया है।
Home Madhya Pradesh Chhatarpur एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बिजावर जनसभा का किया आयोजन, राजस्व संबधी प्रकरण...
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...



















