नई दिल्ली, नगर संवाददाता: अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली नगर निगम कूड़े के ढलावों को चरणबद्ध रूप से समाप्त कर रहा है । ढलावों की जगह फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) लगाए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अब तक पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 31 फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) स्थापित किए हैं। इनमें से पिछले 29 फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) पिछले 6 महीनों के भीतर स्थापित किए गए हैं जिससे ढलाव घर कूड़ामुक्त हुए हैं और साफ-सफाई बढ़ी है। फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) बनने से अभी तक 85 ढलावघरों को कचरामुक्त किया जा चुका है। पूर्वी दिल्ली नगर निगमका लक्ष्य 38 फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) स्थापित करने का है, जिसे इस माह नवंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम पूर्वी दिल्ली को पूरी तरह से ढलाव मुक्त बनाने की राह पर तेजी से अग्रसर है। एफसीटीएस के तहत ऑटो टिप्पर द्वारा लाए गए कूड़े को सीधे कॉम्पेटर में ट्रांसफर किया जाता है जिससे कूड़ा ढलाव घर पर नहीं फैलता। कॉम्पेक्टर बिन की क्षमता 3 घन मीटर है। एक कॉम्पेक्टर में दो-तीन अलग होने वाले कॉन्टेनर लगाए जा सकते हैं। निगम की इस पहल से ढलाव साफ-सुथरे हो रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















