हिसार, नगर संवाददाता: हरियाणा युवा कांग्रेस में बरवाला विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तलवंडी राणा के मनोज कोहली चुने गए हैं। मनोज कोहली के अध्यक्ष बनने पर उनके प्रशंसकों, परिजनों व लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। नवनियुक्त बरवाला के युवा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनोज कोहली गुरुवार को जब अपने घर पहुंचे तो उनकी बहन ने भाई को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तो दादी ने अपने पोते को आशीर्वाद दिया। बरवाला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कोहली को ऑनलाइन वोटिंग में 1534 वोटों से विजय मिली उन्हें 5763 कुल मत मिले। मनोज कोहली पेशे से वकील हैं और बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली के पुत्र हैं। उनके परिवार में उनकी चाची प्रेम कुमारी गांव तलवंडी राणा की मौजूदा सरपंच हैं। इससे पूर्व उनकी दादी भी गांव की सरपंच रह कर गांव में अनेक विकास कार्य करवा चुकी हैं और उनके दादा नंबरदार थे। मनोज कोहली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को आगे ले जाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














