फरुखनगर, नगर संवाददाता: एचसीआइ जूनियर स्कूल, फरुखनगर के छात्र गांव खेड़ा झांझरोला निवासी कार्तिक यादव ने आइआइटी रोपड़ में राष्ट्रीय स्तरीय मेरिट सूची में 953वीं रैंक हासिल की है। वहीं ललित ने आइआइटी दिल्ली की परीक्षा पास की है। इसके अलावा मोनिका यादव और तनु गर्ग ने नीट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एचसीआइ जूनियर स्कूल प्रबंधन ने अपने पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल के चेयरमैन महिपाल यादव व चौधरी विजयपाल ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सीख दी गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














