नई दिल्ली, नगर संवाददाता: मंडावली में स्थानीय निगम पार्षद तथा पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति की सदस्या शशी चन्न्दना का डेंगू मलेरिया तथा चिकन गुनिया के खिलाफ शुरू किया गया अभियान लगातार जारी है। मंडावली वार्ड 9 मे निरंतर डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए नालियों में दवाई का छिड़काव एवं फोगिंग का महाअभियान चलाया जा रहा है।पार्षद शशी चांदना नें बताया आज रविवार के दिन भी नगर निगम के कर्मचारियों के साथ स्कूल ब्लॉक और ई ब्लाक की गलियों में धुआं करवाया एवं मछर की दवाई का वितरण भी करवाया गया। शशी चांदना नें बताया वे नगर निगम की टीम के सदस्यों के साथ गली-गली खुद घुमती है। और अपनी मौजूदगी में फोगिंग अभियान चलवाती हैं। उन्होंने बताया उनके वार्ड का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा है जहाँ फोगिंग अभियाननहीं चलाया गया हो। शशी चांदना बताती हैं इसी तरह से पूरे वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि मच्छर नहीं पनपें। उन्होंने बताया लोगो की काल पर भी निगम का दस्ता उनकी परेशानी दूर करनें पहुंचता है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















