नई दिल्ली, नगर संवाददाता : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज व्यापारियों के साथ हुई बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि व्यापारियों की ताकत हमेशा देश के लिए कारगर सिद्ध हुई है लेकिन मैं मानता हूं कि पिछले 2 साल कोरोना के समय में व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती और सबसे संघर्ष पूर्ण समय रहा है। इसके बावजूद व्यापारियों ने देश की जनता के लिए सेवा का कार्य काफी बेहतर तरीके से किया जिसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूं। आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने व्यापारियों के लिए काफी कुछ किया है। हमेशा से ही मोदी सरकार व्यपारियों के साथ किसी भी समस्या का समाधान निकालने में सफल रही है और व्यपारियों का भाजपा पर जो विश्वास है उसे सकारात्क रूप देने का काम पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब व्यपारियों को सरकार की न कोई सहायता मिलती थी और उल्टे अपना व्यपार बढ़ाने से व्यपारी डरते थे लेकिन आज उसमें 90 प्रतिशत की कमी आई है। श्री गुप्ता ने कहा कि इससे पहले की सरकारों में गुंडाराज वाली स्थिति थी। व्यापारी तो अपना मेहनत करके कमाते थे लेकिन उनकी कमाई पर गुंडे और असमाजिक तत्व अपना अधिकार मान लेते थे। इस तरह से व्यपार को करना और बढ़ाना दोनों ही मुश्किल काम था, लेकिन आज पूरी तरह से व्यपारी भय मुक्त हैं और स्वतंत्र रूप से अपना व्यपार कर रहे हैं। इस मौके पर बिहार उद्योग मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















