नई दिल्ली, नगर संवाददाता : अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा साधनहीन, पित्रहीन व दिव्यांग विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी व छात्रवृत्तियां वितरित की गईं। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि ए.एस.वी.जे.सी.सै. स्कूल, दरियागंज में आयोजित 46वें वार्षिक निःशुल्क पुस्तकें व स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम में 400 से अधिक साधनहीन विद्यार्थियों को जीवन पब्लिशिंग हाउस द्वारा सहायक पुस्तकें, धर्मपाल सत्यपाल चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रजिस्टर व कापियां एवं परिषद की संरक्षिका सुधा गुप्ता द्वारा स्कूल बैग व स्टेशनरी प्रदान की गई। परिषद के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि इससे पूर्व परिषद द्वारा श्रद्धा सदन, हस्तिनापुर में 36 पित्रहीन विद्यार्थियों को भी छात्रवृतियां व स्टेशनरी वितरित की गई। जैन ने बताया कि इस अवसर पर 170 पित्रहीन, दिव्यांग व साधनहीन विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता हेतु तीन लाख पचास हजार रुपए मूल्य की छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। यह कार्यक्रम कोविड 19 के नियमों के मद्देनजर साधारण रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जीवन पब्लिशिंग हाउस के चेयरमैन मनोज मैदिरत्ता, परिषद के संरक्षक इन्द्र चंद जैन बड़जात्या, ज्योतिषाचार्य मोहित मेहता, अभय जैन ने परिषद के कार्यकलापों की भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन, सहसचिव आलोक जैन, संगठन सचिव राकेश जैन, राम अवतार शर्मा, विनीत शर्मा आदि अनेकों गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















