छठ पूजा के लिए दिल्ली में निकाली जाएगी रथ यात्रा : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, नगर संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार द्वारा छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ रथयात्रा की घोषणा की है। रथ यात्रा की शुरुआत शनिवार 9 अक्टूबर को सोनिया विहार यमुना के छठ घाट से होगी। मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर पूर्वांचल वासियों की आस्था को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी के साथ प्रदेश भाजपा के पूर्वांचली विधायक और अन्य नेता भी मौजूद थे।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा छठ पूजा के लिए अलग कानून लाने के पीछे दिल्ली सरकार की मंशा क्या है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब साप्ताहिक बाजार खुल सकते हैं, शराब के ठेके खुल सकते हैं, मंदिरों में पूजा अर्चना करने की अनुमति दी जा चुकी है, बस ट्रेन और मेट्रो चल सकती है स्विमिंग पूल खोलने का आदेश दिल्ली सरकार दे सकती है, मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर पाबंदी नहीं तो फिर लाखों लोगों की आस्था के महापर्व छठ पूजा पर प्रतिबंध क्यों? तिवारी ने कहा कि जब छठ पूजा 1 महीना 10 दिन बाद होने वाली है तो फिर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिल्ली सरकार का उतावलापन किसी बड़ी साजिश पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सोची समझी साजिश के तहत आस्था पर चोट कर पूर्वांचल वासियों को दिल्ली से पलायन के लिए मजबूर करना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here