नई दिल्ली, नगर संवाददाता : पूर्वी दिल्ली नगर निगम में शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में लगभग 1500 पुलिस कर्मचारियों को डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया की उत्पत्ति, कारकों, औ र उसकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्वास्थ्य अधिकारी, डॉ माधुरी पंतय कीट विज्ञानी, शालिनी कोहली तथा जनस्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में स्थित पुलिस थानों से काफी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उप स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ माधुरी पंत ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम और पुलिस विभाग दोनों ही जनसेवा के लिए कार्य करते हैं इसलिए मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए दोनों का आपसी सहयोग जरूरी है। उपस्वास्थ्य अधिकारी ने बैठक में आये सभी पुलिसकर्मियों से पूर्वी दिल्ली नगर निगम की इस मुहिम में अपना सहयोग करने की अपील की। कीट विज्ञानी, शालिनी कोहली ने बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक मच्छरों के जीवन चक्र के बारे में बताया। इसके अलावा शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के द्वारा क्षेत्रीय मुख्यालय में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार हेतु विभिन्न विभागों की भागीदारी को सुनिश्चित करना था। इस मौके पर शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र की उपायुक्त, आर मेनकाय उप स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ संतोष तोमरय कीविज्ञानी, डॉ. पारुल जैन एवं विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















