मोदीनगर, नगर संवाददाता : जिला भाजपा के तत्वावधान में गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी के आवास पर विधानसभा क्षेत्र परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने की । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम (राज्य सभा सदस्य) ने शुरुआत में पदाधिकारियों का परिचय लिया । इसके बाद पार्टी के आगामी कार्यकर्मों की तैयारी के विषय में जानकारी ली। उन्होंनें पदाधिकारियों से कहा कि आगामी चुनाव पार्टी के लिए बहुत चुनौतिपूर्ण है। इसीलिए सभी पदाधिकारीगण अभी से ही कमर कसकर कार्य में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के विषय में मुख्य अतिथि को अवगत कराया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी के कार्यों से जनता को अवगत कराएं। संचालन महामंत्री नवेंद गौड़ ने किया। बैठक में समस्त जिले के पदाधिकारी, विधायक, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे ।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...


















