नई दिल्ली, नगर संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी दिलशाद कॉलोनी मंडल में युवा मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के निमित्त आज प्राचीन केला देवी मंदिर पुरानी सीमापुरी में निःशुल्क लेबर कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें संजय गोयल निगम पार्षद पूर्व उपमहापौर,तथा राम नारायण दुबे पूर्व महापौर का मार्गदर्शन मिला। लेबर कार्ड की सुविधा को बताते हुए श्री दुबे ने बताया कि इस कार्ड के बनते ही पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा।जिसके अंतर्गत आपको 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा भी दिया जाएगा।इसमें एक साल का प्रीमियम केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा। संजय गोयल ने बताया कि इस कार्ड से आपको रोजगार में भी मदद मिलेगी एवम प्रवासी मजदूरों का डाटा भी सरकार के पास रहेगा।इसके हिसाब से ही सरकार की ओर से कल्याणकारी काम किये जायेंगे। कार्यक्रम में महेन्द्र दुबे मंडल अध्यक्ष,स्थानीय निगम पार्षद इंद्रा झा,,पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर झा, राधेश्याम मिश्रा विकास चौटाला उपाध्यक्ष सुमित गिहारा युवा मोर्चा अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह महामंत्री युवा मोर्चा रविश गुप्ता कोषाध्यक्ष शिवकुमार प्रमोद ओतवाल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर इंद्रा झा नें उज्वला योजना,आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















