नई दिल्ली, नगर संवाददाता : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सोमवार को स्मॉग टावर शुरू करने पर प्रदेश भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार पर निशाना साधा गया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से युद्ध के लिए आवश्यक स्मॉग टावर लगवाने के मामले में दिल्ली सरकार बहुत पीछे चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कनाट प्लेस में दिल्ली का पहला स्मॉग टावर लगाने का दावा कर रही है, लेकिन सच यह है कि दिल्ली में तीन स्मॉग टावर गत वर्ष से काम कर रहे हैं। प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर गत वर्ष ही अपनी संस्था के माध्यम से दिल्ली को तीन स्मॉग टावर दे चुके हैं। गंभीर ने पहला स्मॉग टावर तीन जनवरी 2020 को लाजपत नगर में, दूसरा 12 नवंबर को गांधी नगर में और तीसरा 24 नवंबर 2020 कृष्णा नगर में लगवा कर जनता को समर्पित किए थे।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...

















