नई दिल्ली, नगर संवाददाता : द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने 10 लाख की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स हिमाचल से लाई गई थी, जिसे आरोपी ने गाड़ी के बोनट में चार पॉलीथिन में छिपाई हुई थी। पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी ड्रग तस्कर मनचंदा चड्ढा कुल्लू, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। मनचंदा के पास से एक किलो 176 ग्राम मलाणा चरस मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपये है। एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह यादव, एसआई सुभाष की टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को ढांसा बॉर्डर इलाके से दबोचा।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















