नई दिल्ली, नगर संवाददाता : दिल्ली के केशवपुरम में चलती कार में भीषण आग लग गई. बीच सड़क पर कार धू-धू कर जलती रही. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक, कार अशोक विहार से पीतमपुरा की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई. आग लगने से कार का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया. कार में चार युवक भी सवार थे, जो आग लगने के बाद किसी तरह से अपनी जान बचाकर बाहर निकले. इसके बाद एडवोकेट दिनेश चौहान ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. वहीं, कार में सवार चारों युवक रोहिणी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये सभी सुबह-सुबह सत्यवती कॉलेज के नजदीक पराठे खाने आए थे. वहां से नाश्ता कर के वापस लौटते वक्त ये हासदा हो गया.
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















