सीआरपीएफ जवानों ने नहर से युवक को बचाया

नई दिल्ली, नगर संवाददाता : बाहरी उत्तरी जिले के बवाना नहर में डूब रहे एक युवक को सीआरपीएफ के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाया जबकि मौके पर खड़े लोग सिर्फ युवक को बचाने के लिए सहायता के लिए शोर मचा रहे थे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह बवाना गांव में रहने वाले दुर्गेश नाग पंचमी पर 70 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैम्प के पीछे बहते नहर पर पूजा अर्चना करने गए थे। इस दौरान दुर्गेश का नहर में पैर फिसल गया। वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगा। उसने बचने के लिए काफी शोर भी मचाया। नहर के आसपास खड़े लोगो को तैरना नही आता था, जिससे वो दुर्गेश की सहायता नहीं कर पाए, लेकिन वहां पर कैम्प मोर्चे में तैनात संतरी ने कैम्प को तुरंत चौकन्ना किया। 70 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात बचाव दल प्रदीप राणा उप कमांडेंट के नेतृत्व में सिपाही सदाशिव हवलदार/जीडी दिनेश कुमार राठी सिपाही जगदीश ने दुर्गेश को बचाने की कोशिश की। सिपाही सदाशिव तुरंत ही वहां रस्सी लेकर पहुंचा और वहां पर मौजूद बटालियन के अन्य कर्मियों के मदद से अपनी जान की परवाह किये बिना गहरे नहर में कूदकर डूबते दुर्गेश को बचा लिया और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अब दुर्गेश का स्वस्थ सामान्य है। इस अभियान में 70 बटालियन केंद्रीय रिजर्व बल के निम्नलिखित कार्मिकों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here