अलीगढ़, नगर संवाददाता : भले ही पूरे देश में महामारी के कारण भर्ती गतिविधियां रुक गई हों, परन्तु बहु-राष्ट्रीय कंपनियां अभी भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुशल और प्रतिभाशाली छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहीं है। अमुवि के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी (सामान्य) साद हमीद ने बताया कि हाल ही में एएमयू के 48 छात्रों को बायजूस, व्हाइट एचटी जूनियर, एसबीआई म्यूचुअल फंड, फ्लैमन क्लाउडटेक, वेदांता, कैन किड्स, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, एसएचएलसी और अन्य कम्पनियों से आकर्षक वेतन पैकेज के साथ नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, कानून और विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के छात्रों को विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) द्वारा आयोजित आनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव और इंटर्नशिप कार्यक्रमों के माध्यम से यह अवसर प्राप्त हुए हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















