नई दिल्ली, नगर संवाददाता: 26 जून से 11 जुलाई तक चलने वाले ‘वन महोत्सव’ की शुरुआत गढ़ी मांडू, यमुना बैंक से पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा की गई थी। इसी श्रृंखला में आज गढी मान्डू वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभाध्यक्ष रामविलास गोयल पौधारोपण करने पहूंचे। श्री गोयल ने अधिकारियो से औषधीय पौधो के बारे में जानकारी ली कि यहां किस प्रकार के पौधे लगाए जा रहे है। और पिछले वर्षो में लगाए गए पौधों की देखभाल किस प्रकार से हो रही है। श्री गोयल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पौधारोपण अभियान में इस साल 33 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। ये पौधे सरकार के अलग अलग विभागो द्वारा लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल ठीक प्रकार से हो यह भी जरूरी है। दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रो में यह अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली सरकार की नर्सरियो से औषधिय पोधौ का मुफ्त वितरण भी किया जा रहा है। घौन्डा के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत है। रेखा रानी ने कहा कि पिछले कई सालो में जो पौधे यहां लगाए गए थे वो अब काफी बडे हो गए है। दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। दिल्ली में हरियाली बढाने के इस साल 33 लाख पौधे लगाए जा रहे है। सरकार के विभिन्न विभागो के अलावा सभी जनप्रतिनिधि और आर डब्ल्यू ए के अलावा आम जनता को भी इस महोत्सव में शामिल किया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करे। कार्यक्रम में अभी हाल ही में बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्रहमपुरी वार्ड के निगम पार्षद राजकुमार बल्लन भी शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण किया और दिल्ली सरकार के कामो की तारीफ की। अनीता मुकिम, बिजेन्द्र प्रधान, यूथ अध्यक्ष सचिन, मुकुल, मानवी शर्मा, उन्नति, प्रदीप शर्मा, अरूण तोमर और कई कार्यकर्ता और अधिकारी भी प्रोग्राम में शामिल हुए, सभी ने पौधारोपण किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















