नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजौरी गार्डन से कांग्रेस के पूर्व निगम पार्षद सुनीता सुभाष यादव ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सभी को पार्टी में शामिल कर स्वागत किया। पार्षद के साथ उनके पति सुभाष यादव ने पार्टी में शामिल हुए। पार्टी का कहना है कि केजरीवाल सरकार के बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए कामों से प्रभावित होकर अच्छे लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके पर उन्हें पार्टी से जोड़ने वाले राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि एमसीडी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। वहीं दूसरी तरह केजरीवाल सरकार जनता के लिए ईमानदारी से अपना काम कर रही है। सुभाष यादव और उनकी पत्नी भी दिल्ली में बदलाव और सुधार देखना चाहते हैं। इसलिए वह आम आदमी पार्टी के साथ आए हैं। सुनीता सुभाष यादव ने कहा कि हम आप पार्टी की नीतियों व सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर साथ आए हैं।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















