नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिणी दिल्ली के आया नगर, घिटोरनी, भीमबस्ती और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। यहां सुबह-शाम केवल कुछ घंटे के लिए पानी आता है। कुछ ब्लॉक तो ऐसे हैं, जहां दो से सात दिन में एक बार पानी आता है। भीम बस्ती के लोग तो पूरी तरह पानी के टैंकर पर निर्भर हैं। टैंकर कम संख्या में आते हैं, जिससे लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। पानी भरने के लिए लोगों ने होदी बना ली हैं। 2012 में आया नगर और आसपास के क्षेत्र में सोनिया विहार जल संयंत्र से पाइप लाइन बिछाई गई थी। यहां इस पाइप लाइन का विस्तार किया जाना था, लेकिन वह नहीं हुआ। इससे लोग टैंकर पर निर्भर हैं। जहां पाइप लाइन है, वहां पानी आपूर्ति बाधित है। यहां भूजल स्तर 70 फीट नीचे है। यहां की आबादी करीब सवा लाख है। बीते कुछ माह से आया नगर से सटे घिटोरनी में भी पानी किल्लत हो रही है। जौनापुर में जलापूर्ति प्राभावित है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















