नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम मन की बात सुनने के लिए भाजपा नेता पूर्व की भांति अनेक स्थानों पर एकत्रित हुए और प्रधानमन्त्री के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उनके विचार कृष्णा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ में पूर्व मेयर पूर्वी दिल्ली रामनारायण दुबे, डॉ अनिल गोयल, स्थानीय निगम पार्षद स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप कपूर सहित मंडल के तमाम वर्कर मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात संदीप कपूर नें आह्वान किया कोरोना से बचने के लिए देश के हर निवासी को वैक्सीनेशन लगाना जरूरी है और भारत सरकार सभी राज्यों को जनता के लिए फ्री वैक्सीन दे रही है। इसी तरह दिलशाद कालोनी की निगम पार्षद इंद्रा झा नें मंडल की टीम के साथ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुनी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र दुबे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज अपने यमुना विहार स्थित बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, विधायक अजय महावर के अलावा जिले के मोर्चा विभाग प्रकोष्ठ और प्रकल्प के संयोजक मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मौजूद जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में देश के सवा सौ करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है और उन्होंने अपने संदेश में भी गांव के लोगों को अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाकर अपने प्राणों की रक्षा करने का आह्वान कर सिद्ध भी कर दिया है अन्य विषयों की चिंता से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों अभियान में लगे कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान पर चर्चा यह सिद्ध करने के लिए काफी है कि राष्ट्र की चिंता और देशवासियों की रक्षा के अलावा समग्र राष्ट्र के विकास का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















