नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने वन मोहत्सव पर बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पार्कों में पौधारोपण किया। उन्होंने मोलडबंद विस्तार, जैतपुर और मीठापुर के पार्कों में पौधे लगाए। भाजपा की तरफ से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृद्वाारोपण का अभियान शुरू किया गया है जो उनके जन्म दिन 6 जुलाई तक जारी रहेगा। इस मौके पर श्री बिधूड़ी ने बताया कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनमें मोलडबंद विस्तार में ताजपुर पहाड़ी की खदानों के समीप 5 एकड़ जमीन पर एक पार्क विकसित किया जा चुका है और एक अन्य पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें हजारों पेड़ों के अलावा ओपन जिम, ट्रेक और अन्य सभी सुविधाएं मौजूद हैं। श्री बिधूड़ी ने बताया कि बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन की जमीन पर दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क विकसित किया जा रहा है। 885 एकड़ जमीन पर फैला यह अद्भुत पार्क प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का दिल्लीवालों का एक बहुत बड़ा तोहफा है। इसके लिए दिल्लीवाले प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आभारी हैं। पार्क में योग केंद्र, जाॅगिंग ट्रेक, फव्वारे, चिड़ियाघर और हजारों पेड़ लगाए गए हैं। यहां 12 अलग-अलग तरह के पार्क बनाकर दिल्ली के पर्यावरण को एक बड़ी उपलब्धि प्रदान की जा रही है। इससे दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने और पर्यावरण संरक्षण में बहुत मदद मिलेगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















