नई दिल्ली, नगर संवाददाता: द्वारका जिला के एसटीएफ की पुलिस टीम ने जाली करेंसी का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो-दो हजार के नकली नोट मिले हैं। जिसकी कीमत 4 लाख बताई जा रही है। डीसीपी सन्तोष कुमार मीणा के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान ग्यास मोहम्मद खान के रूप में हुई है। जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बारे में एसटीएफ के एएसआई रंधावा को इंफॉर्मेशन मिली थी। जिसपर पुलिस ने द्वारका सेक्टर 21 में फाइव स्टार होटल के पास ट्रैप लगाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से जाली नोट बरामद किया गया है। जो 2000-2000 के हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले जांच में जुटी है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















