नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर के पास नूर नगर इलाके में बुधवार दोपहर कुछ झुग्गियों में आग लग गई। हादसे में करीब 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर नूर नगर में आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आग लगने का मुख्य कारण झुग्गियों में बिजली सप्लाई करने वाली केबल में स्पार्किंग होना था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















