नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार स्थित वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार रात एक युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एक फरार युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को वारदात वाली जगह के पास से एक कारतूस का खोल भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। वह वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र इलाके में परिवार के साथ रहता है। बीती रात करीब 11.30 बजे पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बी-68 स्थित नाले के पास युवक को गोली मारने की जानकारी मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने बताया कि इलाके में रहने वाले आकाश के कंधे पर गोली मारी गई है, जिसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात की जगह पर काफी खून पड़ा हुआ था। पुलिस अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उपचार के बाद आकाश की हालत स्थिर बताई। पुलिस को आकाश ने बताया कि उसकी अजय नामक युवक से कहासूनी हुई थी, जिसके बाद पीछे से उसने उसे गोली मारी। पुलिस अजय की तलाश कर रही है। उसके परिवार से पूछताछ कर उसके ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















