नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार सुबह टहलने के लिए निकली 91 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और बुजुर्ग के परिजन भी वहां पहुंच गए। बाइक सवार परिजनों के साथ बुजुर्ग चंद्रकांता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर मौत होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चंद्रकांता अपने परिवार के साथ न्यू सीलमपुर में रहती थीं। मंगलवार सुबह करीब 9.00 बजे वह घर से टहलने के लिए निकली थीं। इस दौरान कांति नगर मेन रोड पर एक बाइक सवार ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चंद्रकांता सड़क पर गिरते ही अचेत हो गई। किसी ने उनके परिजनों को खबर दे दी तो परिवार भी वहां पहुंच गया। बाद में परिवार बुजुर्ग को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय बाइक सवार काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















