सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के महिला थाना पुलिस ने उदघोषित अपराधी सन्दीप उर्फ धोला पुत्र ओमप्रकाश निवासी बहराना जिला झज्जर को गिरफतार किया है। महिला थाना सोनीपत पुलिस ने वर्ष 2018 में महिला थाना सोनीपत में दर्ज दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में उक्त आरोपी सन्दीप को गिरफतार कर लिया है। न्यायालय द्वारा इसे वर्ष 2019 में फरार आरोपी घोषित किया था। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध न्यायालय के आदेशो की अवहेलना करने से संबन्धित एक और आपराधिक मामला महिला थाना सोनीपत में दर्ज किया गया है। गिरफतार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। दूसरी घटना में जिले के थाना शहर गोहाना पुलिस ने उदघोषित अपराधी जितेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी भैसवाल कलां जिला सोनीपत को गिरफतार किया है। शहर गोहाना पुलिस ने वर्ष 2018 में थाना शहर गोहाना में दर्ज सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचाने के मामले में उक्त आरोपी जितेन्द्र को गिरफतार कर लिया है। न्यायालय द्वारा इसे वर्ष 2019 में फरार आरोपी घोषित किया था। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध न्यायालय के आदेशो की अवहेलना करने से संबन्धित एक और आपराधिक मामला थाना शहर गोहाना में दर्ज किया गया है। गिरफतार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...














