सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के सीआईए-1 स्टाफ पुलिस ने लूट मामले में शामिल आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ भंदर पुत्र महावीर निवासी बागडू जिला सोनीपत को गिरफतार किया है। मन्जीत पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बजाना कलां ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि ऋषि निवासी पुगथला, मोहित उर्फ छोटू पुत्र सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र उर्फ भंदर पुत्र महावीर व सुनील पुत्र जीता निवासी बागडू ने मेरे व मेरे दोस्त अमित के साथ मारपीट कर चैन, कड़ा व तीन लाख रूपये की नकदी छीनकर ले गये है। सीआईए-1 स्टाफ पुलिस ने घटना में शामिल उक्त आरोपी धर्मेन्द्र को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...














