नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शालीमार बाग इलाके में कार चालकों ने बीच सड़क पर एक युवक से दो लाख रुपये लूट लिए। घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, लोनी निवासी 36 साल के रवि गांधी नगर स्थित टैक्सटाइल फर्म में क्लर्क हैं। वह सोमवार शाम को रघुवीर नगर स्थित एक फर्म से दो लाख रुपये लेने के लिए गए थे। रवि ने बताया कि वह अपने साथी पवन के साथ बाइक से रुपये लेकर गांधी नगर लौट रहे थे। अभी शालीमार बाग फ्लाईओवर पर पहुंचे थे तभी पीछे से आई कार ने उन्हें ओवरटेक कर रुकने पर मजबूर कर लिया। कार से उतरे दो बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर रवि के पास रखे रुपये छीन लिए। साथ ही पर्स एवं जरूरी दस्तावेज भी ले लिए। इसके बाद बदमाश कार सहित आजादपुर की तरफ भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस एवं फर्म प्रबंधन को दी। जांच में सामने आया है कि कार घटना के बाद आउटर रिंग रोड की तरफ गई है। फिलहाल पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















