नई दिल्ली, नगर संवाददाता: अखिल भारतीय अमन कमेटी के मुख्य महासचिव विनोद गुप्ता का कहना है रात्रि कर्फ्यू से शादी वाले परिवारों की चिंता बढ़ी हुई है। दूसरी चिंता यह कि 50 से ज्यादा लोगो को शादी में नहीं बुलाया जा सकता ! विनोद गुप्ता कहते हैं शादी में जुटे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है लोगों के कार्ड बट गए हैं अब उन लोगों को यह सोचने पर मजबूर हो गए किस को शादी में बुलाएं किसको ना बुलाएं यह एक सबसे बड़ी समस्या है दूसरी सोचने वाली बात यह हो गई कि जो बैंड वालों को समय बताया था उस समय को भी बदलना पड़ रहा है। समस्या लड़की वालों की भी है लड़के वालों की भी है जिस प्रकार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए कहीं सरकार और सख्ती ना कर दे यह भी एक चिंता का विषय है। 21 अप्रैल से विवाह समारोह शुरू हो रहे हैं 22 से 30 अप्रैल के बीच शहर में हजारों परिवारों में शादियां होनी है। लोगों ने पहले बड़े-बड़े फार्म हाउस मैरिज होम समुदाय भवन बुक कर दिए हैं मई में भी शादियां हैं अब विवाह वाले परिवारों को समझ में यह नहीं आ रहा की 10ः00 बजे तककार्यक्रम कैसे संपन्न करवा पाएंगे ! और आदमियों की पाबंदी के चलते किसे बुलाये और किसे मना करें। विनोद गुप्ता कहते हैं बात यह आती है कि 50 आदमी वाली जिन लोगों ने फार्म हाउस या बैंकट हॉल, फूल वाला बुक कर रखे हैं वहां पर वेटर की संख्या ही संख्या ही पचास से ज्यादा होती है अब शादी वालों के लिए यह एक सोचनीय बात है और जिन लोगों का पैसा एडवांस गया हुआ है अगर वह कैंसिल करते हैं तो पैसा भी वापस नहीं मिलेगा। इस परेशानी से निपटने के लिए माथापच्ची लड़के वाले लड़की वाले कर रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















