बुगरासी, नगर संवाददाता: पंचायत चुनाव में खर्चा बचाने के साथ ज्यादा वोट को लेकर प्रधान पद एवं जिला पंचायत पद के संभावित उम्मीदवार मिल जुलकर प्रचार में जुटे हैं। प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार जिला पंचायत पद के संभावित उम्मीदवार से अपने हिसाब से खर्च करा उन्हें गांव की वोट दिलाने की नीति पर भी काम कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में प्रचार तेजी से किया जा रहा है। संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रधान पद के कुछ संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत पद के संभावित प्रत्याशी से उनके अनुसार शराब आदि बाटने की सलाह दे रहे हैं और बदले में गांव की वोट दिलाने का आश्वासन भी दे रहे हैं। वोट के लालच में ये अस्थायी गठबंधन भी खूब चल रहा है। वहीं गांव में बीडीसी, जिला पंचायत व प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों के आसपास शाम के समय पियक्कड़ों का भी खासा जमावड़ा रहता है। पुलिस व चुनाव आयोग की नजर से बचते हुए जमकर शराब बाटने के साथ नोट व शराब की पर्ची भी बाटी जा रही हैं। अलग-अलग पद के चुनाव के लिए खड़े संभावित प्रत्याशियों के अतिरिक्त कई ऐसे छुटभैया नेता भी मैदान में खूब दौड़ रहे हैं जो वोट की ठेकेदारी कर रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















