बुलंदशहर, नगर संवाददाता: गाजियाबाद से रोडवेज बस में सवार होकर बुलंदशहर पहुंचे एक व्यक्ति का बैग चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरी एंक्लेव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह सोमवार को किसी काम से गाजियाबाद गए थे। जहां से देर शाम वह रोडवेज बस में सवार होकर बुलंदशहर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह रोडवेज बस स्टैंड बुलंदशहर पहुंचे तो उनका बैग चोरी था। बैग में करीब 17 हजार रुपये नकदी, एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात भी थे। पीड़ित ने बताया कि उसे रोडवेज बस में अपने पीछे बैठे दो युवकों पर शक है। जो भूड़ चैराहे पर ही बस से उतर गए थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















