बुलंदशहर, नगर संवाददाता: नगर कोतवली क्षेत्र के एक पिता-पुत्र से फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के आवास-विकास प्रथम निवासी सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ग्रेटर नोएडा की एक महिला द्वारा उन्हें एवं उनके पुत्र को फ्लैट दिलाने का झांसा दिया गया। इसके नाम पर उनसे 3.05 लाख रुपये ले लिए गए। फ्लैट न मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उनके द्वारा महिला से रुपये वापस देने की मांग की गई। पहले महिला उन्हें आश्वासन देती रही। लगातार तकादा करने पर आरोपी महिला द्वारा उनसे गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र निवासी कल्पना रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















