बुलंदशहर, नगर संवाददाता: नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में एक विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने आरोपी पति और सास-ससुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात की नई मंडी चैकी क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी जसवंत सिंह ने अपनी पुत्री प्रेमलता की शादी नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी गौतम पुत्र रामनिवास के साथ की थी। पीड़ित पिता जसवंत ने बताया कि शादी में उनके द्वारा पर्याप्त दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए उनकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। पुत्री को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 11 अप्रैल को उनकी पुत्री प्रेमलता (25) को दहेज की मांग के चलते बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पुलिस ने पीड़ित जसवंत की तहरीर के आधार पर आरोपी पति गौतम, सास रामबिटिया और ससुर रामनिवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















