बुलंदशहर, नगर संवाददाता: नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पांच लाख रुपये की मांग भी की। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। नगर की एक कालोनी निवासी पीड़ित युवती ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी जान-पहचान नरसेना के दिग्विजय सिंह के साथ थी। दिग्विजय कुछ दिन पूर्व उसके घर पर आया और उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकत से वह दहशत में जीने पर मजबूर है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिग्विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















