बुलंदशहर, नगर संवाददाता: एसएसपी संतोष कुमार सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों केभी होश उड़ गए। पेशकार, स्टेनो तथा पीआरओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने रात ही अपना-अपना कोविड टेस्ट कराया और होम क्वारंटाइन हो गए हैं। इस वजह से पुलिस विभाग का काफी काम भी प्रभावित होने लगा है। रविवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद गाजियाबाद के प्राइवेट अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती उन्हें भर्ती कराया गया हैं। इनके संक्रमित होने के बाद यहां उनके कैंप व पुलिस ऑफिस वाले पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए। स्टेनो, पीआरओ, पेशकार, चुनाव सेल इंचार्ज, फालोअर, गाड़ी ड्राइवर, गनर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपना-अपना कोविड टेस्ट करा लिया है। हालांकि, ज्यादातर की रिपोर्ट निगेटिव है। लेकिन अहतियात के तौर पर ज्यादातर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। भाजपा विधायक का ड्राइवर भी संक्रमित बुलदंशहर। अनूपशहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा के कोरोना पोजिटिव होने के बाद सोमवार को उनके परिवार के अन्य सदस्य भी कोविड टेस्ट के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार में बच्चे सहित अन्यों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई लेकिन उनकी कार ड्राइवर की रिपोर्ट पोजिटिव आ गई है। ड्राइवर को भी होम आइसोलेट होने के लिए कह दिया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















